Connect with us

राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में गश्त के दौरान तीन जवान गहरी खाई में जा गिरे, हादसे में तीनों जवान हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर। कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक गश्त के दौरान सेना के तीन जवान गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में तीनों जवान शहीद गए। तीनों जवानों के पार्थिव शरीरों को खाई से निकाल लिया गया है। सेना ने बताया कि शहीद होने वाले तीनों जवानों में 01 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 02 ओआर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में ये जवान खाई में गिरे, वो बर्फीला इलाका है।

चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया कि एक रेगुलर ऑपरेशन टास्क के दौरान 1 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 ओआर (अन्य रैंक) का एक दल ट्रैक पर बर्फ गिरने के बाद गहरी खाई में फिसल गया। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को निकाल लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले बीते नवंबर महीने में भी कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में ऐसा ही हादसा हुआ था। जिसमें हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन जवान शहीद हुए थे।

कुपवाड़ा पुलिस ने बताया था कि अल्मोड़ा चौकी के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से 56 आरआर के 3 जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। सभी शवों को निकाल लिया गया है। शहीद हुए जवानों के नाम सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और मनोज लक्ष्मण राव है। तीनों शवों को 168 एमएच द्रुगमुल्ला भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुआ। जवानों का दल गश्त पर निकला था, तभी बर्फ का बड़ा हिस्सा उन पर आकर गिर गया। तलाशी अभियान के बाद उन्हें ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News