उत्तराखण्ड
आने वाले दिनों में जो लोग और आएंगे उनका एडवांस में स्वागत- हरीश रावत
यानि भाजपा छोड़ और नेताओं के कांग्रेस में आने की संभावना
उत्तराखंड कांग्रेस में यशपाल आर्य की वापसी के बाद अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वो कांग्रेस के ही शरीर का एक अंग थे, लेकिन किसी कारण से हमसे अलग हो गए थे। आज उनकी फिर वापसी से हम और कांग्रेस कार्यकर्ता बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य और हमने मिलकर कांग्रेस की विजय गाथा की बुनियाद रखी थी।उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर चुनौतीपूर्ण समय में उनकी वापसी हो रही है। हमें उम्मीद है कि हम फिर से जीत हासिल करेंगे।
हरदा ने कहा कि यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य ने अपने दम पर पहचान बनाई है। कई पदों पर रहे। उनका हम तहेदिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि 2016 में मेरे कार्यकाल में उनको जाना पड़ा।उन्होंने कहा कि वो थोड़ा अलग समय था,परिवार का झगड़ा था। हरीश रावत ने कहा कि यशपाल आर्य ने मेरे साथ लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में साथ दिया था। इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों जो और लोग भी आयेंगे, मैं उनका भी एडवांस में स्वागत करता हूँ।2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है। भाजपा को बड़ा झटका लग गया है। यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ये दोनों ही नेता 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।
यशपाल आर्य ने बेटे समेत भाजपा छोड़कर फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली है। यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है। यशपाल आर्य 2017 में अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। आर्य का दलितों के बीच अच्छा प्रभाव माना जाता है।साथ ही तराई क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।2017 में कांग्रेस सरकार को गिराने में यशपाल आर्य की अहम भूमिका रही थी। यशपाल आर्य की वापसी के बाद अब अन्स बागी नेताओं की वापसी की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि कुछ और नेता भी जल्दी कांग्रेस में वापस आ सकते हैं।

 



 
																						













 
									




 
									 
																							






 
						 
						