Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्त किये गिरफ्तार

हल्द्वानी।यहां विगत दिवस मुखानी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमीनी विवादों को लेकर फायरिंग की घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा थानाध्यक्ष मुखानी को उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। आदेशानुसार थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से अध्य्यन कर फायरिंग करने वाले आरोपियों के विरूद्व थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या -22/22, धारा-307/504/506 भादवि0 व मुकदमा अपराध संख्या -23/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट, मुकदमा अपराध संख्या -25/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट तथा मुकदमा अपराध संख्या -24/22 धारा-147/148/188/354 /427/ 452/504/506 भादवि0 पंजीकृत किये गये हैं। आरोपी दोनों पक्षों के विरूद्व पूर्व में भी थाना मुखानी में दिनांक 26.04.2021 को भूमि से सम्बन्धित 107/116/116(3) द0प्र0सं0 तथा दिनांक 23.06.2021 धारा 145 द0प्र0सं0 की रिपोर्ट मा0न्यायालय को प्रेषित की जा चुकी है।

फायरिंग की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार डॉ जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल, हरवंश सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के द्वारा मौके का जायजा लेकर उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थानाध्यक्ष मुखानी को तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखानी क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा पतारसी-सुरागरसी करते हुए फायरिंग में संलिप्त अभियुक्तों शमशेर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, गुरूसेवक सिंह पुत्र शमशेर सिंह एवं अमिताभ सिंह पुत्र शमशेर सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त शमशेर सिंह के पुत्र अमिताभ सिंह के कब्जे से 02 अदद तमन्चे नाजायज (315 बोर) तथा 01 जिन्दा कारतूस (315 बोर), 01 कारतूस खोका 315 बोर, 01 मिस कारतूस 12 बोर बरामद किया गया तथा शमशेर सिंह के कब्जे से 01 दो नाली बन्दूक 12 बोर व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये।अभियुक्तों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष मुखानी दीपक बिष्ट, उप निरीक्षक कृष्णा गिरी, उप निरीक्षक भोपाल राम, उप निरीक्षक संजय, उप निरीक्षक नीरज चौहान, उप निरीक्षक बबीता मेहरा, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, श्याम डांगी, भगवत परिहार, एवं प्रेम तोम्क्याल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News