Connect with us

उत्तराखण्ड

डाॅ संजय कुमार उपाध्याय को मिला INSA विजिटिंग वैज्ञानिक पुरुस्कार

बेरीनाग(पिथौरागढ़)। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार उपाध्याय को INSA विजिटिंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा गया है। यह पुरस्कार भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया जाता है। डॉ संजय कुमार उपाध्याय वर्तमान में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में भौतिकी के सहायक प्रोफेसर हैं। एचएनबी गढ़वाल में शामिल होने से पहले, उन्होंने आईआईएससी बैंगलोर और टीआईएफआर मुंबई में काम किया। उन्होंने अपने शोध कार्य को प्रस्तुत करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, सिंगापुर आदि जैसे विभिन्न देशों का दौरा किया है।

कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने भी उन्हें पुरस्कार के लिए बधाई दी।पुरुस्कार मिलने पर उनके गृह क्षेत्र राई आगर ,बेरीनाग , पिथौरागढ़ में खुशी की लहर दौड़ गईं। वैज्ञानिक शोध व अन्वेषण से जुड़े लोगों ने इसे क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश के लिए भी एक उपलब्धि बताया. आशुतोष उपाध्याय,कौस्तौभा नंद उपाध्याय, प्रेम प्रकाश उपाध्याय,हयात सिंह भंडारी, सहित आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  टनकपुर के सभी एंट्री पॉइंट में मुर्गियों, अंडों व फीड के आगमन पर पुनः एक सप्ताह की रोक
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News