Connect with us

Uncategorized

गैरसैंण : मॉर्निंग वॉक पर निकले CM, परिसर में लगे पौधों का किया निरीक्षण, जनता से लिया फीडबैक

गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, परिसर में लगे पौधों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण दौरे पर हैं. बीती रात रात्रि प्रवास के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने प्रातः काल भ्रमण पर निकले. इस दौरान सीएम ने परिसर में लगे सेब के पौधों का निरीक्षण किया.

गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम ने किया पौधों का निरीक्षण

सीएम ने कहा ये पौधे न केवल उत्तराखंड में सेब की खेती की अनुकूलता को दर्शाते हैं, बल्कि एप्पल मिशन के अंतर्गत चल रहे अभूतपूर्व कार्यों का भी प्रमाण हैं. सीएम ने कहा सरकार द्वारा एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है, जिससे राज्य में बागवानी को एक नई दिशा मिल रही है.

जनता से लिया फीडबैक

मॉर्निंग वॉक (DM dhami morning walk in Garsain) के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं से भी मुलाकात की. मुख्यमंत्री धामी ने आमजन से मुलाकात कर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में ग्रामीणों से फीडबैक लिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  *कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट* -

More in Uncategorized

Trending News