Connect with us

उत्तराखण्ड

संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने की संविदा कर्मचारियों के नियमतीकरण की मांग

रिपोर्टर भुवन ठठोला

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम ने गुरुवार को संविदा कर्मचारियों के नियमतीकरण को लेकर आंदोलन शुरू किया। नैनीताल स्थित केएमवीएन मुख्यालय में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि नैनीताल के साथ ही देहरादून स्थित जीएमवीएन मुख्यालय में भी कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। जिसमें एक हजार से अधिक कर्मचारियों की नियमितिकरण की मांग की जा रही है। कहा कि दोनों निगमों का एकीकरण करने से पूर्व सरकार एक हजार से अधिक दैनिक कर्मचारियों का नियमितिकरण करे।

उन्होंने कहा कि गढ़वाल में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। वहीं कुमाऊं मंडल में भी आदि कैलाश की यात्रा मई से शुरू होगी। यदि कर्मचारियों की मांग को समय पर नहीं माना गया तो सभी कर्मी कार्यबहिष्कार को बाध्य होंगे। साथ ही निगम प्रबंधन के साथ पूर्व में हुए समझौते के बिंदुओं को लागू करने की भी मांग उठाई। धरने में कुमाऊं के सभी जनपदों से पहुंचे निगम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर गौतम कुमार, पीतांबर दुमका, त्रिभुवन पुनेठा, तारा दत्त भट्ट, महेंद्र कुमार, रमेश कपकोटी, अनीता आर्य, रोमा खड़ायत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हंस फाउंडेशन संस्थापक माता श्री मंगला जी के जन्मदिवस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुआ आयोजित
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News