Connect with us

Uncategorized

कांवड़ियों का ट्रक पलटा, एक की मौत, 14 घायल

टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. जाजल फकोट के बीच एक कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 14 श्रद्धालु घायल हैं. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है.हादसा बुधवार सुबह का बताया जा रहा है. हादसे के दौरान ट्रक में 15 कांवड़िये सवार थे. बताया जा रहा है जाजल फकोट के बीच में कांवड़ियों का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 14 श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं.घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया. जहां से चार कांवड़ियों की हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है. जबकि अन्य का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कांवड़ियों का ट्रक ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहा था.

यह भी पढ़ें -  CM Dhami Cabinet में आज बड़े फैसले, अग्निवीरों समेत इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!

More in Uncategorized

Trending News