Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

जानिए कैबिनेट की बैठक में किन-किन प्रस्तावों में लगी मोहर,पढ़िये

देहरादून। राज्य में सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गयी है।जिस बैठक में कई प्रस्तावों में मोहर लग गयी है। आज कैबिनेट बैठक आयोजित की गई जिसमे 29 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बता दें कि धामी कैबिनेट ने उपनल कर्मियों के साथ आशा कार्यकत्रियों को सौगात दी तो वहीं एक बार फिर से ग्रेड पे मामले में पुलिसकर्मियों को निराशा हाथ लगी।
इन बिंदुओं पर लगी मुहर
आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 की वृद्धि, प्रोत्साहन राशि 500 की विधि की गई है।
6500 रुपये मानदेय आशा कार्यकत्रियों को हर महीने मिलेंगे।
सोमेश्वर अस्पताल को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत उच्चीकृत किया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया।
परिवहन विभाग के दो प्रस्ताव वापस लिए गए हैं।
विधायक निधि में 2 प्रतिशत कन्टेजेन्सी को 1 प्रतिशत किया गया है।
उपनल कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की गई।
10 वर्ष की सेवाओं पर 3 हजार,और 10 वर्ष कम सेवा पर 2 हजार मानदेय वृद्धि की गई।
हर साल वेतन वृद्धि उपनल कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर कैबिनेट ने लगाई मुहर।
धान की क्रय नीति पर भी कैबिनेट ने लगाई मुहर।
धान ग्रेड a 1960 रुपये मूल्य निर्धारित।
धान सामान्य 1940 रुपये मूल्य निर्धारित।
मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करने के लिए 500 पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 20 रुपए जारी किए जाने पर मुहर।
ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 से 3500 किया गया।
राजकीय और महाविद्यालय के छात्रों को टैबलेट देने की घोषणा पर राजकीय स्कूलों में 1 लाख 15 हजार और उच्च शिक्षा में 1 लाख 5 टैबलेट खरीदने पर कार्ययोजना को मंजूरी।
कोर्ट के आदेश पर न्यायालय के लिए स्टोन ग्राफर और आशुलिपिक के पद आउट सोर्स से भरे जाने पर मुहर कुल 130 पदों को आउट सोर्स से भरा जाएगा।
उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण में पुरुष और महिला संवर्ग नियमावली को मंजूरी।
राजकीय दून चिकित्सा में बर्न यूनिट में 35 पदों को मंजूरी।

यह भी पढ़ें -  पेड़ से गिरकर महिला की मौत, जानवरों के लिए चारा लेने पेड़ पर चढ़ी थी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News