Connect with us

Uncategorized

लक्ष्मण झूला के मस्तराम घाट पर गंगा में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से किया बरामद, आठ साथियों के साथ आया था घूमने

पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल जिले के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबे साहिल गुप्ता (25) का शव एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद किया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शव को ऋषिकेश पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

रविवार को आठ लोगों का ग्रुप दिल्ली से ऋषिकेश स्वर्गाश्रम घूमने आया था। मस्तराम घाट पर नहाने के दौरान साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश और नेहा (29) पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश नदी में डूब गए थे। अन्य चार को मौके पर राफ्टिंग गाइड द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जिला बदर- नैनीताल पुलिस ने 9 मुकदमे वाले इस बदमाश को सीमा पार छोड़ा

More in Uncategorized

Trending News