Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 104 वीं जयंती मनाई

रानीखेत। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 104 वीं जयंती पर विधायक निवास स्प्रिंगफील्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जन्मदिन मनाया। वहीं पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व० सुन्दर लाल गोयल की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। विधायक ने उनकी धर्मपत्नी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

विधायक करन माहरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जो बलिदान देश के लिए दिया है उसको देश हमेशा नमन करता रहेगा, उनके द्वारा महिलाओं को जीने का मकसद दिया गया उनकी वजह से ही देश की महिलाएं जागरूक हुई और आज देश की महिलाएं तरक्की करते हुए देश के प्रथम स्थानों पर आसीन हैं।

इंदिरा गांधी के जीवन में प्रकाश डालते हुए विधायक करन माहरा ने बताया कि इंदिरा गांधी ने सबसे बड़ा काम गरीब जनता के लिए सस्ते गल्ले की दुकानें खुलवाकर किया। जिसके पीछे उनका मकसद देश की सबसे गरीब जनता के घर पर चूल्हा जले जिससे उसका परिवार भूखे न रहें, और इसी प्रकार उन्होंने देश के बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का काम किया। वहीं आज की भाजपा सरकार ने उक्त दोनों ही उपलब्धियों पर कुठाराघात किया है।

जिला अध्यक्ष महेश आर्या ने बताया कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को आनंद भवन इलाहाबाद उत्तर प्रदेश में हुआ था, वे देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी, उन्होंने पाकिस्तान के विभाजित कर बांग्लादेश बनाया, वे देश में आइरन लेडी के नाम से जानी जाती हैं। वहीं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोवडी शोभा रौतेला व काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त रौतेला ने ताड़ीखेत ब्लाक के गांव बग्वाली रौतेला में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को पुष्प माला व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव ने किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, सरोज गोयल, अमित गोयल, विश्व विजय सिंह माहरा, हेमंत मेहरा, प्रमोद पाल, वसीम कुरैशी, रघुदत्त शर्मा, हरिओम, कुलदीप कुमार, सोनू आर्या, गोपाल नाथ गोस्वामी, चन्दन सिंह, दीप उपाध्याय, संदीप बंसल, विजय तिवारी, प्रदीप माहरा, नावेद, अमन शेख़, सोनू सिद्दिकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News