Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार में लव-जिहाद: नाबालिग को प्यार का झांसा देने ले लिए हाथ में गुदवाया ॐ का टैटू, फिर…

love-jihad-uttarakhand

हरिद्वार से लव-जिहाद का मामला सामने आया है। रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवक पर अपनी पहचान छिपाकर एक किशोरी को प्रेम-जाल में फंसाने का आरोप है।

नाबालिग को प्यार का झांसा देने ले लिए हाथ में गुदवाया ॐ का टैटू

हरिद्वार जिले के रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय दलित नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों और कुछ हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि सलमान नाम के युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाने के लिए हाथ पर ‘ॐ’ का निशान गुदवाया और महाकाल का कड़ा पहनकर किशोरी से संपर्क किया।

पुलिस ने किया किशोरी को बरामद

आरोप है कि 21 जुलाई को वह किशोरी को अपने साथ ले गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद 1 अगस्त की रात किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया और बाद में उसे नारी निकेतन भेज दिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि आरोपी की बहन रिहाना ने दोनों की दोस्ती कराई और किशोरी को साथ ले जाने में सहयोग किया।

हिन्दू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

सोमवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसपी देहात कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। आरोपी युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामले को जांच के दायरे में रखते हुए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों के सत्यापन की बात कही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में एस्मा लागू, सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर पूरी तरह रोक

More in Uncategorized

Trending News