Connect with us

Uncategorized

कई गांव में खांसी,बुखार व वायरल का प्रकोप, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण परेशान

संवाददाता शंकर फुलारा

ओखलकांडा। विकासखंड ओखल कांडा के कई गांव में वायरल फैलने से लगातार बुखार, खांसी, जुखाम , हाथ पांव में दर्द के फैलने से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। यह बीमारी अधिकतर डलोज, कचलाकोट, सुनकोट, कापली, कुकना, धैना, कैडागांव, लिगरानी, नरतोला, खुजेठी, बलना आदि ग्राम पंचायतों में फैल रही है इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य के नाम पर एक फर्स्ट एड उपचार की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

यहां से 12 किलोमीटर दूर ढोली गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है और 13 किलोमीटर दूर जोसोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है इन स्थानों पर भी दवाइयां उपलब्ध नहीं होती है इस संबंध में पीएससी ओखल कांडा डॉक्टर एसपी सिंह जी से शीघ्र स्वास्थ्य कैंप लगाकर बीमार लोगों का उपचार करने की मांग की गई।

जबकि इस क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावतजी की सरकार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोषणा की गई थी अभी तक विभाग एवं उच्च अधिकारियो द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है यदि क्षेत्र में प्राथमिक उपचार कि कोई व्यवस्था नहीं हुई है।

कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह नौलिया ने क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा पर अपने गांव और क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया उनका कहना है कि क्षेत्रीय विधायक चुनाव जीतकर हल्द्वानी में ऐसो आराम कर रहे हैं।

क्षेत्रवासियों शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जैसी समस्याओं से परेशान है लेकिन स्थानीय विधायक आंखें बंद किए हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक पर क्षेत्रीय जनता को चुनाव जीतकर गुमराह करने आरोप लगाया है। मदन नौलिया का कहना है कि जो विधायक अपने गांव और आसपास के गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था नहीं कर सकता है तो उसको पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - भराड़ीसैंण विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन में लहराए काले झंडे, कार्यवाही स्थगित, मनाने पहुंचे मंत्री

मदन नौलिया का कहना है कि यह क्षेत्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विधायक पत्नी कमलेश कैड़ा और विधायक के गृह क्षेत्र का हाल है

जिस कारण पूर्व में कई गर्भवती महिलाओं एवं बीमार व्यक्तियों ने प्राथमिक उपचार न मिलने से जान गवा दी थी यदि सरकार द्वारा इन क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं की गई तो इन क्षेत्रों में जन आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News