Connect with us

Uncategorized

देहरादून समेत इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें

 

uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है।

19 जून को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 19 जून यानी आज देहरादनू , टिहरी, बागेश्वर और पिथोरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के कई स्थानों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही 4200 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है।

20 जून को पहाड़ों में होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। वैज्ञानिकों की माने तो 20 जून को भी पहाड़ी जिले जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क बना रहेगा

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: फतेहपुर में फिर टला बड़ा हादसा, भाखड़ा नदी में दो लोगों की जान पर बनी

More in Uncategorized

Trending News