Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 28 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। साथ ही नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 31 जुलाई तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। ऐसे में लोगों से मौसम का अपडेट देखने के बाद ही पहाड़ों में सफर करने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के बड़े भाई बृज मोहन का निधन, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

More in Uncategorized

Trending News