Connect with us

Uncategorized

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आमजन की समस्याओं से सिटी मजिस्ट्रेट को विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने कराया अवगत

मीनाक्षी

विधायक सुमित हृदयेश ने आज सिटी मजिस्ट्रेट से भेंट कर निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों के समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं, शंकाओं एवं भ्रम की स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया।

विधायक श्री हृदयेश ने कहा कि वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर नागरिकों के बीच आवश्यक दस्तावेजों, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं सत्यापन संबंधी अनेक प्रकार की जिज्ञासाएँ एवं असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि आमजन को स्पष्ट एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता बिना किसी कठिनाई के अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर सके।

विधायक सुमित हृदयेश ने सिटी मजिस्ट्रेट का ध्यान इस ओर भी आकर्षित कराया कि तहसील परिसर में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित प्रपत्रों की कालाबाज़ारी की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं तथा कुछ लोग निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर प्रपत्र बेच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा सख्त निगरानी रखने की मांग की।

विधायक श्री हृदयेश ने कहा, “लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े किसी भी दस्तावेज़ का दुरुपयोग या उससे अनुचित लाभ कमाने का प्रयास बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। जो लोग आम जनता की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी जेब भरने का प्रयास कर रहे हैं, वे अपनी जेब सिलकर रखें। प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त शिकंजा कसे और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति प्रत्येक नागरिक का मताधिकार है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगम हो तथा किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर एक पटवारी निलंबित, एक पर विभागीय कार्रवाई शुरू

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता है और आमजन के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस दौरान हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, BLA- 1 मयंक भट्ट, हेमंत बगड़वाल, एन.बी गुणवंत, आदरणीय सुरेन्द्र सिंह बिष्ट जी,जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, नीमा भट्ट, धर्मवीर, गोविन्दी लोबियाल, ज्ञान सिंह थापा, शकील सलमानी, मो.गुफ़रान, शैलेन्द्र दानू सहित समस्त सम्मानितजन मौजूद रहे।

More in Uncategorized

Trending News