Connect with us

Uncategorized

MLA Umesh Kumar की पुलिस से झड़प!, टिहरी केतन हत्याकांड मामले में कूच के लिए निकले

 

MLA Umesh Kumarclash with police in haridwar

टिहरी केतन हत्याकांड मामले में हरिद्वार में विधायक खानपुर उमेश कुमार (MLA Umesh Kumar) और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद कूच कर रहे थे। लेकिन इसी बीच पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोका। शंकराचार्य चौक पर ही पुलिस बल ने उनके काफिले को रोक दिया। जिसके चलते दोनों उमेश और चंद्रशेखर की रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और CRPF के साथ झड़प हो गई।

MLA Umesh Kumarclash with police in haridwar

MLA Umesh Kumar की पुलिस से झड़प!

पुलिस ने काफिले को रोका तो दोनों नेता कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पैदल आगे बढ़े। जिसकी बाद सीसीआर के पास फिर से पुलिस ने उन्हें रोका। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उनके कपड़े फाड़े गए। साथ ही लाठीचार्ज भी किया गया। पुलिस ने बातचीत कर उन्हें टिहरी ना जाने की बात कही। जिसके बाद दोनों ने नेताओं ने अपना दौरा टाल दिया।

टिहरी केतन हत्याकांड मामले में कूच के लिए निकले नेता को रोका

दरअसल टिहरी के लंबगांव में 7-8 जून की दरमियानी रात को 18 साल के केतन लाल की बेरहमी से पिट कर हत्या कर दी गई। हत्या कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते की गई। आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने उसे बुलाकर लाठी-डंडों से हमला किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में भी केतन के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे।

यह भी पढ़ें -  किच्छा में फिर हंगामा: कांग्रेस प्रत्याशी को पुलिस ने स्ट्रांग रूम से घसीटकर निकाला, मतपेटियां बदलने का आरोप

More in Uncategorized

Trending News