Connect with us

Uncategorized

विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हल्की चोटें आईं

श्रीनगर गढ़वाल में कीर्तिनगर पुल के समीप सोमवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह हादसा हुआ। कीर्तिनगर पुल के पास गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं।प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विधायक सुरक्षित हैं और दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक जानकारी में गलत दिशा से आ रहे वाहन को टक्कर की वजह बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें 31 अक्टूबर तक का weather update

More in Uncategorized

Trending News