Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा वार्ड-11 के नगरवासीयो ने विधानसभा चुनाव 2022 के बहिष्कार का किया पूर्ण समर्थन

टनकपुर। विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा वार्ड नं-11 विवेकानंद स्कूल के आसपास के जलभराव की समस्या से पीड़ित नगरवासी अभी भी विधानसभा चुनाव 2022 का बहिष्कार करने पर कायम है। स्थानीय नगरवासी सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र भट्ट ने पर्वत प्रेरणा न्यूज को को बताया की नगर पालिका प्रशासन टनकपुर के द्वारा न्यू टैक्सी स्टैंड से गौरव शर्मा के मकान तक बरसाती नाले को पाटकर वार्ड नं-4 और वार्ड नं-11 के मध्य नाले को पाटकर सड़क का निर्माण एवं सड़क के साइट में विष्णुपुरी की ओर गंदे पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया है। यह नाली का पानी बरसात के मौसम में बंशीधर जोशी के मकान से गौरव शर्मा के मकान तक ओवरफ्लो होकर विवेकानंद स्कूल के आसपास के नगर वासियों के घरों में घुस जाता है।

जिससे आसपास के नगर वासियों का हजारों का सामान तबाह हो जाता है लेकिन विगत 5 वर्षो में इन नगर वासियों को रत्ती भर का मुआवजा भी नगर पालिका प्रशासन या टनकपुर तहसील के द्वारा नहीं दिया गया है।

श्री भट्ट का नगर पालिका प्रशासन टनकपुर को साफ शब्दों में केवल इतना कहना है कि आपके द्वारा जो प्रपोजल शासन को भेजा गया है इस प्रपोजल को स्थगित करके दोबारा से बंशीधर जोशी के मकान से गौरव शर्मा के मकान तक अंडरग्राउंड ह्यूम पाइप डाले जाएं और उसके ऊपर सड़क निर्माण किया जाए। उसके बाद गौरव शर्मा के मकान से शिव मंदिर वाली गली तक ह्यूम पाइप डालकर इस सड़क का निर्माण किया जाए।

ह्यूम पाइप डालने से भविष्य में ओवरफ्लो की समस्या नहीं होगी। आज विधानसभा चुनाव 2022 के बहिष्कार को अपना समर्थन देने में समाजसेवी दिनेश चंद्र भट्ट के साथ मोहन चंद्र तिवारी,खड़क सिंह बिष्ट,दरबान सिंह करायत, त्रिलोक रजवार, गंगा देवी, गीता बिष्ट नूर बीबी,जीवा प्रजापति,त्रिलोचन जोशी,उमेश रावत,हरीश शर्मा आदि नगरवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News