Connect with us

उत्तराखण्ड

टनकपुर में मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

टनकपुर। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता और महत्व विषयक जागरूकता अभियान के अंतर्गत दयानन्द इंटर कालेज टनकपुर में डॉ मोहम्मद शाहिद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं विद्यालय प्रवंधक डॉ मनुश्रवा आर्य के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस को मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगा गिरी गोस्वामी रहे वही डॉ मोहम्मद शाहिद नें अपने सम्बोधन में कहा स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना एवं रोगी के रोग को दूर करना ही आयुर्वेद का प्रयोजन है। और कहा वर्तमान समय में बदलती जीवन शैली गलत खान पान ही हमारे शरीर के रोगों का प्रमुख कारण है।

वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा गिरी गोस्वामी नें बताया पांच हज़ार वर्षो पूर्व महर्षि धन्वंतरि, महर्षि चरक, सुश्रुत आदि ऋषियों नें आयुर्वेद का वर्णन किया था जब से इस पृथ्वी पर मनुष्य है तब से ही आयुर्वेद है। वही विद्यालय प्रबंधक डॉ मनुश्रवा आर्य नें बताया आयुर्वेद दो शब्दों से मिलकर बना है। पहला आयु दूसरा वेद और बताया स्वस्थ रहने के लिए हम अपने दैनिक जीवन में जो भी उचित आहार ग्रहण करते है। वह आयुर्वेद की ही देन है।

वही कार्यक्रम में सम्बोधन के बाद विद्यालय परिवार की और से सभी अतिथियों को सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक भेट की गई राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के सम्पूर्ण कार्यक्रम में डॉ सुरेन्द्र प्रजापति, प्रधानाचार्य माहेश्वरी पाण्डेय,गायत्री कृपा, नीलम पाल, निर्मला बिष्ट, दुर्गा, काजल,ललित, सुरजीत, मोनी, योगिता, ज्योति,प्रीति, पूजा, शिखा, संदीप, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News