Connect with us

Uncategorized

घनसाली में कुदरत का कहर,प्रशासन की टीम ले रही नुकसान का जायजा

बीते महीने से भारी बारिश के कारण बादल फटने का सिलसिला जारी है. बीती रात को बूढ़ाकेदार क्षेत्र के सीमांत गांव गेन्वाली गांव में बादल फटने से स्कूल पूरी तरह से धवस्त हो गया है. स्कूल के अंदर पूरा मलबा भर गया. राहत की बात रही कि लोग सचेत थे. जिस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है. हालांकि भूस्खलन होने से स्कूल और क्षेत्र के कई मकानों और खेतों को जमकर नुकसान हुआ है.ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तीन से चार घरों में मलबा घुस गया है. जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन में पेड़, मलबा, पत्थर घुसने से काफी नुकसान हुआ है. सूचना पर डीएम मयुर दीक्षित ने राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लेने के लिए निर्देशित किया. प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रही है. डीएम ने जनता से बरसात के समय अलर्ट रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें -  गौकशी की घटना को अंजाम देने देहरादून आया था UP का शातिर गैंगस्टर, मुठभेड़ में घायल

More in Uncategorized

Trending News