Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

दिल्ली

टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने अपने नाम किया गोल्ड

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक से एक बड़ी और गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आ रही है बता दे नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारत को एथलेटिक्स में अब तक का पहला गोल्ड मेडल मिल चुका है। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर तो के साथ टॉप किया और गोल्ड मेडल जीत लिया। आखिरकार भारत का ओलंपिक में एथलेटिक्स में मेडल जीतने का 121 साल का इंतजार खत्म हो गया है। जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने भारत को इस स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल दिला दिया।

उनका फाइनल अटेम्प्ट 87.58 मीटर था। जो कि सीधा गोल्ड पर लगा। इस मामले में दूसरे नंबर पर चेक गणराज्य के जाकुब वेदलेच रहे। उन्होंने 86.6 साल मीटर थ्रू के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत का यह सबसे सफल ओलिंपिक बन गया है। लंदन ओलिंपिक में भारत ने 6 मेडल जीते थे। टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने 7 मेडल जीत लिए हैं। ओलिंपिक गेम्स में भारत का अब तक का ये 10वां गोल्ड मेडल है। भारत ने इससे पहले हॉकी में 8 और शूटिंग में 1 गोल्ड मेडल जीता है। इस तरह यह भारत का यह सिर्फ दूसरा इंडिविजुअल गोल्ड मेडल भी है।

यह भी पढ़ें -  यहां कपड़ो की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल को गाड़ियां
Continue Reading
You may also like...

More in दिल्ली

Trending News