Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर गुरमीत सिंह, सेंट्रल होम मिनिस्ट्री ने जारी किए आदेश

देहरादून। उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश दिये हैं।जिसमें सेवानिवृत्त लेजर जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखण्ड का राज्यपाल बनाया है।सूत्रों की मानें तो भाजपा बेबी रानी मौर्य को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।वहीं, सेना के रिटायर अधिकारी को राज्यपाल बनाकर मोदी सरकार ने एक तीर से कई निशाने लगाए हैं।

उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग सेना में भर्ती होते हैं। ऐसे में मोदी सरकार ने रिटायर अधिकारी को राज्यपाल बनाकर बड़ा दांव खेला है। बता दें कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह सेना के अहम पदों पर सेवा देने के साथ 2016 में सेवानिवृत्त हुए वह सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और रणनीतिक कोर के कोर कमांडर रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  गुलदार का आतंक : सात वर्षीय बच्चे पर किया हमला, डीएम ने स्कूलों में किया अवकाश घोषित
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News