Connect with us

उत्तराखण्ड

नोडल अधिकारी ने ज्ञान खेड़ा मार्ग निर्माण कार्य के लिए दिया आश्वासन, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष नें पूर्व कांग्रेस विधायक पर किए सवाल खड़े

रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – आमबाग ज्ञानखेड़ा संपर्क मार्ग निर्माण कार्य लंबे समय बाद भी ना होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को इस मांग को लेकर गांव ज्ञानखेड़ा में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक टीम के साथ पहुंचे। नोडल अधिकारी बृजवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस संपर्क मार्ग निर्माण के लिए खासे गंभीर है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग से यह भूमि हस्तांतरित होने के बाद इसका निर्माण कार्य करा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से इस संपर्क मार्ग निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं लेकिन अभी तक इस ओर हमेशा अनदेखी की गई है जिससे बरसात के दिनों में इस मार्ग से चलना लोगों के लिए काफी परेशानी हो जाती है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि 10 दिन के भीतर इस संपर्क मार्ग में आरबीएम नहीं बिछाया गया तो वह आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए विवश हो जाएंगे।


वार्ता के दौरान आमबाग ज्ञानखेड़ा संपर्क मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन राम आर्य, उपाध्यक्ष सुभाष चन्द, ज्ञानखेड़ा के ग्राम प्रधान नरी राम, उप प्रधान दीपक पचोली, आमबाग की ग्राम प्रधान मोहनी चन्द, मोहनपुर की ग्राम प्रधान राधिका चन्द,बीडीसी सदस्य गीता सेठी, पूर्व बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अंबा दत्त पंत, भीम चन्द, उदय सिंह बिष्ट, गोवर्धन पंत, सतीश चन्द, हयात सिंह बिष्ट, तेज प्रकाश जोशी, बसंत खर्कवाल, पार्वती खर्कवाल, शकुंतला जोशी, दीपा चौड़ाकोटि, जानकी बोकाटी, कमला चन्द, पुष्पा भट्ट, भागीरथी बिष्ट, पूजा चन्द, भावना खर्कवाल, कलावती देवी, सरिता देवी, संध्या जोशी, विमला खर्कवाल, शकुंतला जोशी, सुशीला बिष्ट, संदीप कुमार, हीरा जोशी, मोहन राम, प्रेम राम, रमेश पंत, दीपक चन्द समय दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  डाँ० संदीप "उत्तराखण्ड गोल्डन राइटर्स अवार्ड" से सम्मानित

इधर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने 10 साल तक अपने कार्यकाल में विधायक रहते हुए कोई कार्रवाई नहीं की आज वह अपने स्वार्थों के लिए इस लड़ाई में आ रहे हैं यहाँ तक दीप चंद्र पाठक नें पूर्व कांग्रेस विधायक हैमेश खर्कवाल की करोड़ों की जमीन खरीदने पर भी सवाल खड़े किये

More in उत्तराखण्ड

Trending News