Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

धामी के सीएम बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, ढोल नगाड़ें बजाकर बांटी मिठाई

हल्द्वानी। प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने एवं पुष्कर सिंह धामी के पुनः मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में आज भाजपा नगर हल्द्वानी के नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ अपनी खुशी जाहिर कर केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पीआरओ दिनेश आर्या, जिला महामंत्री कमलनयन जोशी, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला मिडिया प्रभारी-विनीत पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष-विजय मनराल, नगर महामंत्री- प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, जितेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष- मनीष पाल, विनोद जायसवाल, ई.दिनेश सिंह, पंकज अधिकारी, नगर मंत्री-सुधीर अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी-कपिल अग्रहरि, कन्हैया जायसवाल, राजेश भारद्वाज, महिला मोर्चा से- प्रतीभा जोशी, अल्का जीना, गीता जोशी, आशा शुक्ला उत्तरी मंडल अध्यक्ष- देवीदयाल उपाध्याय, महामंत्री-किशोर जोशी, राजेन्द्र भाकुनी जिला कार्यकारिणी सदस्य- गोविंद टाकुली आदि के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें -  आज भी दयनीय है उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था, घायल महिला को कई किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News