कुमाऊँ
वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह नेगी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रानीखेत। अल्मोड़ा जिले में बीते दो दिनों से लगातार भारी वर्षा व भूस्खलन से नगर व क्षेत्र में भारी जान माल का नुकसान हुआ, जिसके अंतर्गत भिकियासैण निवासी, अमर उजाला के पूर्व चीफ ब्यूरो आनंद सिंह नेगी व उनके भतीजे व भतीजी की मलबे में दबने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर रानीखेत भाजपा कार्यकर्ताओ ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनकी मृतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मांग की गई। दुःख व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, मदन सिंह माहरा, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जयसवाल, महामंत्री ललित मेहरा, पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवाड़ी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री नरेंद्र रौतेला, चंदन भगत, विनोद भार्गव, मोहन नेगी, अविनाश गोयल, राजेश्वर गोयल, प्रकाश कुवार्बी, संजय पंत, विनोद कुमार, रेखा पांडे, विमला रावत, चंपा भंडारी, बिपिन कुमार, वेद प्रकाश, सुलतान खान, नईम खान, कामरान कुरैशी, जगदीश अग्रवाल, भुवन पपनै सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
















