Connect with us

Uncategorized

मनसा देवी भगदड़ पर CM ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, सोशल मीडिया पर लिखा ये भावुक पोस्ट

मनसा देवी में हुई भगदड़ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। साथ ही सीएम ने हादसे में मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है।हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ पर मुख्यमंत्री धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि 6 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।मनसा देवी भगदड़ में उत्तराखंड की धामी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उर्मिला सनावर को जमानत के बाद भी नहीं मिली रिहाई, सुरेश राठौर के साथ कोर्ट में नहीं हुई पेशी

More in Uncategorized

Trending News