Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के छह जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सात पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद



देहरादून। उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में रविवार से गर्मी से राहत के आसार हैं। इन जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है। वहीं छह जिलों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ पर्वतीय जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्य छह जिले दून, हरिद्वार, यूएसनगर, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट बरकरार रखा है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून के पर्वतीय इलाकों, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है।
दून समेत प्रदेश मैदानी इलाकों में शनिवार को लू का कहर जारी रहा। देहरादून में दोपहर के वक्त 27 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाओं ने बेहाल किया। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा जैसा नजर आया। देहरादून में लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकार्ड किया गया। शनिवार को सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस ज्यादा 42.4 तापमान रहा। पिछले 29 साल का रिकार्ड शुक्रवार को टूटा था, तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था।

Ad
यह भी पढ़ें -  हेलीपैड पर स्टंटबाजी कर रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक

More in Uncategorized

Trending News