उत्तराखण्ड
पिंजरा लगाया गुलदार पकड़ने को,फ़सा मगरमच्छ
नानकमत्ता। वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था, लेकिन पिंजरे में गुलदार के बजाय एक बड़ा मगरमच्छ फस गया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि मामला उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र का है। यह देख वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हैरान रह गए। पिंजरे में फंसे मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पिंजरे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। इससे इलाके में दहशत फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार 26 सितम्बर को बिडौरा निवासी 4 वर्षीय लवजीत सिंह को गुलदार उठा ले गया था। जिसका शव जंगल से बरामद हुआ था। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी। तब से ग्रामीण गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग के प्रति आक्रोशित थे। गांव वालों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी। जिसके बाद वन विभाग ने ग्राम बिडौरा में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये थे। लेकिन हड़कंप तब मचा जब पिंजरे में गुलदार नहीं बल्कि बीती रात खकरा नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ पिंजरे में कैद गया।मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित पिंजरे से बाहर निकाल कर नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी है। उन्होंने बताया संभावित स्थान में पिंजरे लगाए गए हैं जिसमें देर रात एक मगरमच्छ फंस गया था जिसे सुरक्षित उसके वास स्थल में छोड़ दिया गया है।

