Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

पलटवार-प्रधानमंत्री मोदी नही दे सके साढ़े चार साल के कामों का हिसाब: बल्यूटिया

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा आदतन मजबूर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुनावी बेला में घोषणाओं की फुलझड़ी छोड़ते नजर आए,सरकारी धन को लुटा कर भी नही जीत पाए जनता का विश्वास।उन्होंने कहा योजनाएँ यूनिपोलों और विज्ञापनों तक ही सिमट कर रह गई।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा की तीन दिन से हल्द्वानी की जनता को फजिहत में डालकर और सरकारी अमले का पूरी तरह दुरुपयोग करके भी वांछित भीड़ नही जुटा पाई भाजपा।
बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा से जनता का भरोसा उठ चुका है बेहतर होता प्रधानमंत्री भाजपा के 2017 के दृष्टि पत्र का उल्लेख करते और भाजपा ने उसपर जो काम किया उसका उलेख करते। मगर आदतन मजबूर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुनावी बेला में घोषणाओं की फुलझड़ी छोड़ते नजर आए। एक बार फिर 2000 हजार करोड़ की योजनाओं की चुनावी फूलझड़ी छोड़ गए प्रधानमंत्री मोदी।
महंगाई, बेरोजगारी, पलायन दूर करने आपदा प्रबंधन और उत्तराखण्ड के विकास का प्लान के बारे में मोदी जी की झोली खाली निकली इससे पता चलता है कि भाजपा के पास विजन नही चुनावी मिसन है।
सत्ता में बैठे जो लोग पिछले 5 सालों में कुछ काम नहीं कर पाए वह अब विकास का दशक कहकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
हल्द्वानी के लिए आईएसबीटी और रिंग रोड सबसे प्रमुख कार्य हैं इसके लिए किसी ने कोई बात नहीं की। दीपक ने कहा कि भाजपा को जिस बात का डर था आखिर वही हुआ। छोटे से एमबी मैदान को भरने में भाजपाइयों के पसीने छूट गए। उत्तर प्रदेश से भी जनता लाई गई थी। कई दिनों से पूरा प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा हुआ था। करोड़ों रुपए की बर्बादी मोदी जी के दौरे में कर दी। 3 दिन से कई स्थानों में सड़के ब्लॉक कर जीरो जोन बना दिया गया था। जनता जान से परेशान थी कई स्थानों पर मरीजों को ला रही एंबुलेंस फंसी रही। इसके अलावा ऑटो रिक्शा बंद करने से मरीजों को अस्पताल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री धामी हों या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस से बुरी तरह डरे हुए हैं। इसीलिए उनके पास कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बोलने के सिवाय और कुछ नहीं था। दीपक ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली को फ्लॉप बताते हुए कहा कि 2022 में जनता भाजपा को इसका जवाब दे देगी।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News