Connect with us

Uncategorized

रामनगर व काशीपुर क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहे लाखो की कीमत के गांजे के साथ पुलिस ने रामनगर का युवक गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध सख्त रुख,नशा तस्करों का जेल जाने का सिलसिला जारी

अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान टीम की चपलता से स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में 10 लाख से अधिक कीमत का गांजा भरकर ले जा रहा तस्कर आया गिरफ्त में

कार में नशा भरकर युवाओं को जाल में फसाने के तस्कर के डिजायर(desire) को किया नेस्तनाबूद

एसएसपी ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नगद ईनाम से किया पुरस्कृत देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।महोदय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियॉ की जा रही है। सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भिकियासैण संजय जोशी द्वारा पुलिस टीम के साथ भिकियासैण पुल के पास चेकिंग की जा रही थी,एक स्विफ्ट डिजायर कार सं0 UK19TA1251 को रोकने का इशारा किया गया तो कार चालक कार को तेजी से बासोट की तरफ भगा ले गया,जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा किया गया,लगभग 4.5 किमी0 पीछा करने के बाद ग्राम इनौली को जाने वाली कच्ची सड़क पर कार चालक राजीव रावत हाथ आया।पुलिस टीम ने शक होने पर कार की तलाशी ली,कार की डिग्गी से चार कट्टों में 41.400 किलोग्राम गांजा (कीमत 10,35,000 रुपये) बरामद होने पर अभियुक्त राजीव रावत को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी में टिकट की जंग पर सुरेश भट्ट का बड़ा बयान, बोले- बदलाव प्रकृति का नियम है

पूछताछ-
अभियुक्त ने बताया गया कि कार टैक्सी में चलाता है,जिसे उसने बैंक किस्तों में लिया था,जिसकी किस्ते नही दे पा रहा था अधिक पैसे अर्जित करने के लिये गांजा तस्करी में लिप्त हो गया। वह इस गांजे को इकूखेत-सराईखेत से ला रहा था जिसे रामनगर व काशीपुर क्षेत्र में बेचने के लिये ले जा रहा था।तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम पुरस्कृत-भारी मात्रा में गांजा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा 5,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता-
राजीव रावत उम्र-38 वर्ष पुत्र हरि सिंह रावत निवासी-ग्राम रिगोंडा, रामनगर जिला नैनीताल।
बरामदगी –41.400 किलोग्राम गांजा
कीमत- 10,35,000 रुपए (दस लाख पैंतीस हजार रुपए)

थाना भतरौजखान/चौकी भिकियासैण पुलिस टीम-उ0 नि0 संजय जोशी-चौकी प्रभारी भिकियासैण कानि0 शमीम अहमद,कानि0 महेन्द्र सिंह,कानि0 हरीश पांडे मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News