Connect with us

Uncategorized

त्यौहारी सीजन के चलते फलों के बढे दाम

मीनाक्षी

नैनीताल । त्यौहारी सीजन के चलते नैनीताल की सब्जी मंडी में फलों के दाम दोगुने हो गए हैं। फल विक्रेता बहादुर सिंह ने बताया कि बीते दिनों फल की कीमत काफी कम थी, रमजान और होली के चलते कीमत बढ़ गयी है। सेब 100 रुपये किलो से बढ़ कर 200 रुपये किलो, केले 60 रुपये दर्जन से बढ़ कर 100 रुपये दर्जन, संतरा 70 रुपये किलो से बढ़ कर 150 रुपये किलो हो गया है। फल विक्रेता चंदन ने बताया कि नैनीताल की सब्जी मंडी में फल हल्द्वानी, रामनगर और कालाढूंगी से आ रहे हैं। बीते दिनों अंगूर 100 रुपये किलो थे, जो बढ़ कर 180 रुपये किलो हो गए है, अमरुद 100 रुपये किलो से बढ़ कर 170 रुपये किलो हो गए है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी

More in Uncategorized

Trending News