Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

भारी बारिश की वजह से रेलवे ने जारी किया ट्रेनों का अपडेट

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई भविष्यवाणी के बाद जिस प्रकार से बारिश ने अपना खतरनाक रूप उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दिखाया है उसकी वजह से इज्जतनगर मण्डल के काठगोदाम-रामपुर एवं काशीपुर-लालकुंआ रेलखण्डों में विभिन्न स्थानों पर हुए रेलपथ की मिट्टी का कटान एवं जलभराव के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मीनेशन एवं ओरिजनेशन निम्नवत् किया गया-

शार्ट टर्मीनेशन/शार्ट ओरिजनेशन-

18 अक्टूबर, 2021 को हावड़ा से काठगोदाम को चलने वाली गाड़ी सं. 03019 विशेष गाड़ी की यात्रा को बरेली में समाप्त कर 20 अक्टूबर, 2021 को गाड़ी सं. 03020 के रूप में बरेली से हावड़ा के लिए रवाना की जायेगी।

19 अक्टूबर, 2021 को जैसलमेर-काठगोदाम, जैसलमेर-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05013/05313 विशेष गाड़ी की यात्रा मुरादाबाद में समाप्त कर इन्हें 20 अक्टूबर, 2021 को 05014/05314 के रूप में मुरादाबाद से रवाना किया जायेगा।

निरस्तीकरण-
काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 04125 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
नई दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02040 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
काठगोदाम- नईदिल्लीे बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02039 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02092 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02091 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
काठगोदाम-दिल्लीे बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05036 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
रामनगर-दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05356 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05035 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
दिल्ली-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05355 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
बरेली सिटी-काशीपुर-बरेली सिटी के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05351/05352 को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
काठगोदाम-मुरादाबाद- काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05331/05332 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।
मुरादाबाद-काठगोदाम- मुरादाबाद के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05363/05364 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।
रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05366/05334 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया

यह भी पढ़ें -  महिला से दुष्कर्म का आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News