Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक और बढ़ेगी ठंड, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी ओर पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. जबकि हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा. इसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही यात्रियों को सावधानी से वाहन चलाने की हिदायत दी गई है.

कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. बता दें उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था. बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर पारा लुढ़केगा. बीते मंगलवार को देहरादून के तापमान की बात करें तो सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  3 दिन से केदारनाथ में सारा अली खान कर रहीं आरती, लोगों के साथ पी चाय

More in Uncategorized

Trending News