Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

रानीखेत व्यापार मण्डल चुनाव सम्पन्न, मनीष बने अध्यक्ष

रानीखेत। व्यापार मंडल की चुनाव समिति की देख रेख में व्यापार मण्डल चुनाव आज सुबह 9 बजे से शिव मंदिर सभागार में शुरू हो गई थी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष व महामंत्री पद को चुनने के लिए सुबह से व्यापारी वर्ग पहुंच चुके थे। जिसके लिए मतदान सायं 3 बजे तक चला। बाद में मतगणना शुरू कर दी गई। सभी पदों के लिए दस उम्मीदवार मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे। जिसमें अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह नेगी, मनीष चौधरी व अजय कुमार बबली में मुकाबला था।
जिसमें मनीष चौधरी विजयी हुए। मनीष चौधरी को 284, दीवान सिंह नेगी को 260 और अजय कुमार बबली को मात्र 66, वोट मिले। वहीं 9 मत अवैध पड़े। जिसमें 24 मतों से चौधरी को विजय घोषित किया गया।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक पंत और दीपक कुमार अग्रवाल के बीच सीधे टक्कर रही। जिसमें दीपक पंत को 443 मत मिले, दीपक कुमार अग्रवाल को 156 मत और 20 मत अवैध रहे इस प्रकार पंत 287 मतों से विजय घोषित किये गये।

महिला उपाध्यक्ष पद पर नेहा माहरा व सीमा जयसवाल में सीधे टक्कर थी, जिसमें नेहा माहरा को 66 वोटों से विजय घोषित किया गया। नेहा माहरा को 488 व सीमा जयसवाल को 122 मत प्राप्त हुए और वही 9 मत अवैध पड़े।

महामंत्री पद पर तीन उम्मीदवारों के बीच भाग्य का फैसला होना था। जिसमें संदीप कुमार गोयल को 287, हर्षवर्धन पंत को 254 व मनोज पन्त को 62 वोट मिले, वहीं 16 वोट अवैध पड़े। जिसमें 33 वोटों से संदीप कुमार गोयल को विजय घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा

आपको यह भी बताते चलें कि उपसचिव पद पर विनीत कुमार चौरसिया और कोषाध्यक्ष पद पर भुवन चंद्र पांडेय पहले ही निर्विरोध चुने लिए गए थे। यहां चुनाव में कुल 672 मतदाता की सूची से 619 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिला, और व्यापारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। चुनाव समिति द्वारा विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

बलवंत सिंह रावत

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News