Connect with us

ज्योतिष

राशिफल व पंचाग

ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2078, श्री शाके 1943, यह वर्षे राक्षस नाम संवतसरे, रवि दक्षिणायने हेमन्त ऋतु,पौष मास दिन 6 गते, पौष कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि,मंगलवार, पुनर्वसु नक्षत्र, चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित रहेंगे, दिन में 3 बजकर 47 मिनट से चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, आनन्दादि योग मध्ये स्थिर नाम योग राहुकाल सांय 3 बजे से सायं 4.30 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

रजत कण कभी भी मित्र से चालाकी और गुरु से कपट नहीं करना चाहिए ऐसा करना विनाश का कारण बनता है।

मेष राशि आपका दिन दोपहर तक सामान्य तदंन्तर मध्यम बीतेगा आज आप का मन उदास रहेगा वाहन संचालन में सावधानी बरतें वाणी पर संयम रखें लेन देन में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है कानूनी उलझनों से बचें

वृषभ राशि दिन अनुकूल है पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी स्वजनों से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी मन प्रसन्न रहेगा हर्ष उल्लास रहेगा

मिथुन राशि दिन अनुकूल है पारिवारिक जीवन में सुख शांति समृद्धि रहेगी कोई खुशखबरी मिल सकती है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा

कर्क राशि चंहुमुखी विकास होगा पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने में सक्षम रहेंगे लंबित कार्य बनेगा जमीन जायदाद सम्बन्धी लाभ रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी

सिंह राशि दोपहर तक सामान्य रहेगा तदंन्तर आपका मन अशांत रहेगा पारिवारिक जीवन में उलझनें बढ़ सकती हैं आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी स्वजनों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है

कन्या राशि आज आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे लंबित कार्य बनेगा डूबा हुआ धन प्राप्त होगा विरोधी शांत रहेंगे

तुला राशि दिन अनुकूल है पदोन्नति संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा आर्थिक विकास के संसाधनों में बृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि दिन अनुकूल है पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी मांगलिक कार्य संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा धार्मिक मांगलिक कार्य संभव।

धनु राशि दोपहर तक महत्वपूर्ण कार्य निपटा लें तदंन्तर हर कार्य सावधानी से हर काम करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अनावश्यक बहस ना करें शत्रु पक्ष मजबूत रहेगा कोई कानूनी उलझन आपको परेशान कर सकती हैं हालांकि सावधानी से समाधान मिल जाएगा।

मकर राशि दिन अनुकूल है आज आप समाज में अपना अच्छा नाम कमा सकते हो और आय के संसाधनों में बृद्धि होगी मनचाहा लाभ होगा

कुंभ राशि दिन अनुकूल है पारिवारिक जीवन में उलझनें कम होंगी आय के संसाधनों में बृद्धि होगी मनचाहा लाभ होगा पदोन्नति होगी मान सम्मान बढ़ेगा

मीन राशि दिन अनुकूल है पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी संतान वर्ग से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी परिवार में कोई खुशखबरी मिलेगी

आज आप सभी राशियों के लोग हनुमान जी की पूजा अर्चना करें ऊं हं हनुमते नमः इस मंत्र का जाप करें तत्पश्चात गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाएं ।

विशेष हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण भविष्यफल बच्चों के नजर के ताबीज आनलाइन अनुष्ठान पूजा अर्चना संकल्प लेकर करा सकते हैं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डा मदन मोहन पाठक अल्मोड़ा/ हल्द्वानी मोबाइल नम्बर 9411703908

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in ज्योतिष

Trending News