Connect with us

उत्तराखण्ड

सगे भाई बहन की सुयाल नदी में डूबने से मौत

अल्मोड़ा। घर से बाजार के लिए निकले सगे भाई बहन की सुयाल नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बख गांव के रहने वाले थे। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर रात करीब 1 बजे विश्वनाथ से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर नदी से दोनों शव बरामद किए। स्थानीय लोगों के मुताबिक भाई-बहन कल दोपहर घर से बाजार के लिए निकले थे। नदी में जिस जगह से दोनों के शव मिले हैं।उसके पास ही किशोर के कपड़े, तौलिया, एक नई वॉच और उसका रैपर मिला है।

नगर से लगे ग्राम बख निवासी आदित्य नेगी(17) उसकी बहन भावना नेगी (16) सोमवार की दोपहर घर से बाजार के लिए निकले। शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे। इसकी जानकारी रात 8 बजे परिजनों ने पुलिस को दी। मोबाइल की लोकेशन से पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सुयाल नदी में सर्च आपरेशन चलाया। विश्वनाथ पुल से करीब एक किमी की दूरी पर नदी किनारे किशोर के कपड़े, एक तौलिया व एक नई वॉच पुलिस को मिली।

जिसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस ने उसी स्थान पर सर्च आपरेशन चलाया तो रात करीब एक बजे किशोर का शव मिला। कुछ ही देर बाद किशोरी का शव भी बरामद हो गया।
परिजनों ने बताया कि मृतक किशोरी नगर के एडम्स इंटर कॉलेज में 12 वी क्लास में पढ़ती थी। जबकि किशोर नगर के जीआईसी में दसवीं क्लास का छात्र था।

दोनों ऑनलाइन घड़ी लेने के लिए घर से निकले थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने घड़ी ऑनलाइन आर्डर की थी। दोनों के पिता की भी कुछ साल पहले मौत हो गई है। परिजनों ने बताया दोनों भाई बहन अल्मोड़ा में अपनी दादी के साथ किराए के कमरे में रहते थे। इन दिनों अवकाश में दोनों गांव गए हुए थे।

यह भी पढ़ें -  त्योहारी सीजन से पहले सब्जियों के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, टमाटर हुआ लाल तो प्याज भी खूब रुला रहा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News