Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

राष्ट्रीय

सऊदी महिलाएं सेना के तीनों अंगों में होंगी शामिल

सऊदी अरब की महिलाओं के लिए खुश खबर हैं सऊदी रक्षा मंत्रालय ने अब सेना के तीनों अंगों में शामिल होने के लिए रास्ता खोल दिया है। अरब महिलाएं सैनिक, लांस नायक, नायक, सार्जेंट और स्‍टाफ सार्जेंट के पद के लिए अप्‍लाइ कर सकती हैं।

कहा जा रहा है कि सऊदी अरब ने क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान के विजन 2030 के तहत उठाया गया है। क्राउन प्रिंस सऊदी महिलाओं को विभिन्‍न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए सुधारों को अंजाम दे रहे हैं।

महिलाओं को यह टेस्ट करना होगा पास-
सऊदी अरब (Saudi Arabia) में महिलाओं के सेना में शामिल होने के लिए उनकी उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उनकी लंबाई 155 सेंटीमीटर या उससे ऊपर होनी चाहिए। महिलाओं को सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। महिलाओं को ऐडमिशन प्रक्रिया को पास करना होगा। महिलाओं का कोई आपराधिक रेकॉर्ड नहीं होना चाहिए और मेडिकल तौर पर उन्‍हें फिट होना चाहिए।

महिलाओं के व‍िपरीत सेना में भर्ती होने के इच्‍छुक पुरुषों की उम्र 17 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। सऊदी अरब (Saudi Arabia) सरकार ने इस योजना की सबसे पहले घोषणा साल 2019 में की थी।

बता दें कि सऊदी सरकार जहां महिलाओं को अवसर देने का दावा कर रही है, वहीं देश में महिलाओं को ड्राइविंग का अधिकार दिए जाने के लिए संघर्ष करने वाली देश की मशहूर महिला अधिकार कार्यकर्ता को लुजैन अल-हथलौल को 6 साल के लिए जेल में डाल दिया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News