Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

एस एम सी अध्यक्ष जगदीश बग्वाल के निधन पर विद्यालय परिवार ने जताया शोक

दन्या (संवाददाता)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली के एस एम सी अध्यक्ष जगदीश बग्वाल के निधन पर विद्यालय परिवार ने शोक प्रकट किया है। जगदीश बग्वाल विद्यालय के एस एम सी अध्यक्ष के साथ साथ एक मकान के मिस्त्री भी थे। कुछ दिन पूर्व जगदीश बग्वाल किसी के घर में काम करते समय उनके ऊपर सीढ़ी का ढोला गिर गया ,जिससे वह घायल हो गए। उसके बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में एडमिट किया गया, जहां आज सुबह उनकी मृत्यु हो गयी।

यह खबर सुनकर समस्त एस एम सी व अभिभावकों ने उनके देहांत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत ने बताया कि वह इसी सत्र में पुनः एस एम सी अध्यक्ष चुने गए थे इससे पूर्व भी वह तीन साल एस एम सी अध्यक्ष रह चुके थे। विद्यालय हित में उनका बहुत योगदान रहा। हमने सर्वाधिक रचनात्मक कार्य उनके सहयोग से करे। आज उनके देहांत होने पर विद्यालय परिवार बहुत दुःखी है।

विद्यालय परिवार उनको हमेशा स्मरण करेगा। उनके देहांत पर विद्यालय की एस एम सी व अभिभावकों ने शोक व्यक्त किया हैं। शोक व्यक्त करने वाले में प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत, शिक्षक महेश भट्ट,एस एम सी सदस्य दीपा देवी,मनीषा देवी,किशन राम,पुष्पा देवी,सीता देवी,सुनीता देवी,गीता देवी व अभिभावक सुंदर राम,महेश राम,गणेश राम भुवन राम,पूर्व एस एम सी अध्यक्ष राजन राम आदि ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News