Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति हेतु जूनियर बागपाली से दो छात्रों का हुआ चयन

दन्या। इस माह मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति के लिए न्याय पंचायत से जिला स्तर तक ट्रायल हुए थे। इस ट्रायल में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली में अध्ययनरत कक्षा 8 निखिलेश कुमार व कक्षा 7 में अध्ययनरत राहुल कुमार का चयन हुआ है। विद्यालय से चयनित दोनों छात्रों को एक वर्ष तक प्रतिमाह पंद्रह सौ रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। पिछले साल भी इस विद्यालय से दो छात्रों का ट्रायल के बाद छात्रवृत्ति के लिए चयन हो हुआ था।

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो छात्रों का चयन होने पर एस एम सी अध्यक्ष महेश राम व ग्रामप्रधान गीता देवी ने कहा कि यह प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय निरन्तर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उदीयमान छात्रवृत्ति में चयन इसका एक उदाहरण है।

इस अवसर पर एस एम सी अध्यक्ष महेश राम, ग्राम प्रधान गीता देवी, प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत , शिक्षक महेश चंद्र भट्ट, एस एम सी सदस्य दीपा देवी, गीता देवी, किशन राम, मनीषा देवी,सीता देवी, सुनीता देवी के अलावा समाज सेवी गोविन्द गोपाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  धरासू के पास बाधित गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए सुचारु, लैंडस्लाइड के चलते हुआ था बाधित
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News