Connect with us

ज्योतिष

कई राशियों पर पड़ेगा शनिदेव का प्रभाव, होगी उथल-पुथल,परिवर्तन जानिए

ज्योतिष में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। लेकिन शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल ही देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। कुम्भ राशि वालों के लिए खुश खबर है। 4 नवंबर को शनिदेव कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शनिदेव के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

मेष राशि- मन अशांत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता

वृष राशि- मन में निराशा और असंतोष रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मिथुन राशि – मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कर्क राशि- मानसिक शांति रहेगी। परंतु आलस्य भी हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। परिश्रम अधिक हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  चुनावी शोर,जलते जंगल चहुंओर

सिंह राशि – धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल स हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें । व्यर्थ के क्रोध व व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहे ।। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परंतु मन परेशान भी रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग परंतु स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें । क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी ।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in ज्योतिष

Trending News