Connect with us

Uncategorized

मसूरी में घूमते दिखे Shahid Kapoor, बेटी का एडमिशन कराने पहुंचे उत्तराखंड

 

shahid-kapoor-in mussoorie

Shahid Kapoor In Mussoorie: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर उत्तराखंड आए हुए थे। बीते दिन रविवार शाम अभिनेता पत्नी मीरा राजपूत कपूर, बेटी मिशा कपूर और बेटे जैन कपूर के साथ मसूरी आए। यहां वो अपनी बेटी का वुडस्टॉक स्कूल के समर प्रोग्राम में एडमिशन कराने पहुंचे थे। बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद शाहिद परिवार समेत मुंबई के लिए रवाना हो गए।

मसूरी में घूमते दिखे शाहिद कपूर Shahid Kapoor In Mussoorie

दरअसल वीकेंड में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी फैमली के साथ मसूरी आए हुए थे। इस दौरान अपने चहेते स्टार को देखकर खुश हो गए। जहां स्थानीय लोगों और प्रशंसकों ने उनसे सेल्फी की मांग की। ऐसे में शाहिद ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

समर प्रोग्राम में बेटी का कराया एडमिशन

बता दें कि शाहिद मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल वुडस्टॉक में अपनी बेटी का समर प्रोग्राम में एडमिशन कराने आए थे। इस साल वुडस्टॉक में दूसरा समर प्रोग्राम चल रहा है। इसमें देश-विदेश के 151 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। 12 दिन तक ये प्रोग्राम चलता है। जहां बच्चों के लिए शैक्षणिक, रचनात्मक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होती हैं।

यह भी पढ़ें -  चमोली में हिंसक कुत्तों का आतंक: 3 दिन में 11 लोगों को काटा, स्कूलों में अवकाश घोषित

More in Uncategorized

Trending News