Connect with us

कुमाऊँ

शारदा नदी में डूबती बच्ची को किया सकुशल रेस्क्यू

जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत, मां पूर्णागिरि मेले में भैंसाग्वालपूर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश से मां पूर्णागिरि के दर्शन को आयी एक 03 वर्षिय बच्ची शारदा स्नान घाट टनकपुर के पास स्नान करते समय अचानक नदी के तेज बहाव में बहने व डूबने लगी । परिजनों व आस पास के लोगों द्वारा मदद की गुहार लगाने पर स्नान घाट में ड्यूटीरत जल पुलिस व पीएसी के तैराक दल द्वारा तत्काल नदी के तेज बहाव से डूबती हुई बच्ची को सकुशल बचाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद परिजनो के सुपुर्द किया गया । बचाव टीम में गोताखोर रविन्द्र ,कुमार पहलवान, कानि0 दिनेश प्रसाद जल पुलिस,कानि0 दिनेश प्रसाद ई-दल 31 वीं वाहिनी पीएसी,कानि0 भुवन उपाध्याय ई-दल 31 वीं वाहिनी पीएसी, कानि0 अमित कश्यप ई-दल 31 वीं वाहिनी पीएसी,
कानि0 पंकज कुमार ई-दल 31 वीं वाहिनी पीएसी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News