Connect with us

कुमाऊँ

अभिव्यक्ति की आजादी पर कड़ा पहरा : मनोज

केन्द्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली : भोज
–नवीन बिष्ट
अल्मोड़ा। भाजपा की केन्द्र सरकार अहंकार में आकंठ डूब चुकी है। यह बात अल्मोड़ा के विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी ने कही। वह काँग्रेस पार्टी ने खूँट-धामस क्षेत्र में जय भारत सत्याग्रह यात्रा की नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।
मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की संविधान विरोधी निर्णयों के चलते आम जनता असुरक्षा के भय से त्रस्त हो गई है। विधायक ने भाजपा केन्द्र प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की आजादी पर अघोषित आपातकाल जैसी स्थितियां बना दी गई हैं।
इस मौके पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू ने कहा कि जय भारत सत्याग्रह यात्रा के क्रम में अल्मोड़ा विधानसभा के हवालबाग क्षेत्र की जनता को भाजपा के शासन को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अनीति के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने ने कहा कि देश की जनता जान चुकी है कि भाजपा के रहते प्रजातंत्र सुरक्षित नहीं रह पाएगा। भाजपा शासन में कुशासन, संविधान विरोधी गतिविधियों का बोलबाला परवान चढ़ा है। भोज ने कहा कि देश का भविष्य काँग्रेस पार्टी के हाथों में सुरक्षित हैं। कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है। सभा में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट, ब्लाँक उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट,चंदन सिंह भोज,आनंद सिंह, ललित पंत,लाल सिंह,खीम सिंह,हिमांशु बिष्ट,विक्की बिष्ट, नारायण सिंह,सुरेश लाल,चंदन बिष्ट,महेंद्र बिष्ट,गोकुल बिष्ट, सूरज बिष्ट मोहित बिष्ट,चंदन सिंह बिष्ट, धीरज बिष्ट,माया देवी,सरोज बिष्ट, माया बिष्ट, सुनीता बिष्ट, हेमा बिष्ट, मोहनी बिष्ट,गंगा देवी सहित अनेक काँग्रेसजन व ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  पांच जड़ी-बूटियां रोकेंगी पलायन, बंजर खेतों में होगी इनकी खेती
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News