Connect with us

Uncategorized

उत्तरायणी मेले से लौट रही थी किशोरियां, ABDO अधिकारी ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Accident एक्सीडेंट

मीनाक्षी/ कोटाबाग में तेज रफ्तार कार ने उत्तरायणी मेले से लौट रही तीन किशोरियों को कुचल दिया. हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई. जबकि दो घायल हैं. बताया जा रहा है चालक नशे में धुत होकर वाहन दौड़ा रहा था. हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

उत्तरायणी मेले से लौट रही तीन किशोरियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

जानकारी के अनुसार नाथूनगर निवासी आनंद सिंह की बेटी माही (14) अपनी बड़ी बहन कनक (17) गांव की सहेली ममता (15) पुत्री जीतेन्द्र सिंह के साथ उत्तरायणी मेले में गई थी. मेले से लौटते हुए हल्द्वानी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने किशोरियों को रौंद दिया.

चालक मौके से फरार

हादसे में गंभीर घायल तीनों किशोरियों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान माही की मौत हो गई. जबकि कनक ओर ममता का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. जहां पता चला कि किशोरियों को टक्कर मारकर चालक मौके से फरार हो गया.

नशे में गाड़ी दौड़ा रहा था चालक

चालक की कार एक किलोमीटर आगे जाकर पहाड़ी से टकरा गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कोटाबाग का सहायक खंड विकास अधिकारी है. जो नशे में धुत होकर गाड़ी दौड़ा रहा था

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-यहां पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो घायल

More in Uncategorized

Trending News