Connect with us

Uncategorized

उत्तरांचल ग्रामीण बैंक ने बढ़ाया मदद का हाथ, आपदा प्रभावितों के लिए दी 35 लाख की धनराशि

उत्तरांचल ग्रामीण बैंक ने प्रदेश के आपदा प्रभावितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। बैंक के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर 35 लाख की धनराशि दी है।उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान बैंक के प्रतिनिधियों ने आपदा प्रभावितों की सहायता ओर पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 35 लाख 49 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी।सीएम धामी ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता और पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सीएम ने कहा कि समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग सराहनीय है। इससे पीड़ितों को राहत मुहैया कराने में भी सहायता मिलेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  CM धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, उत्तराखंड के मुद्दों पर हुई चर्चा

More in Uncategorized

Trending News