Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

प्रशासन ने कांग्रेस की जनसभा को लेकर नहीं दी परमिशन,भारी आक्रोश

हल्द्वानी। कांग्रेस की 10 नवंबर को जनसभा होनी थी। इस जनसभा को प्रशासन ने परमिशन नहीं दी है। परमिशन नहीं मिलने से कांग्रेस को अपनी जनसभा को एक दिन आगे करना पड़ा है। कांग्रेस ने इसको लेकर पुलिस और प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।पुलिस और प्रशासन ने कार्यक्रम की परमिशन देने से साफ इंकार कर दिया।कांग्रेस ने पहले ही रामलीला मैदान में कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी, लेकिन कांग्रेस को अनुमति देने के बजाय प्रशासन ने रामलीला मैदान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के लिए पार्किंग बना दिया गया।जिससे कांग्रेस में भारी आक्रोश है।अब कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली अब 11 नवंबर को होगी ।

इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, देवेंद्र यादव, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह को शामिल होना था। कांग्रेस में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य के स्वागत का भी कार्यक्रम था।कार्यक्रम की परमिशन ना मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ता आज 12 बजे प्रदेश के सभी शहरों में भाजपा सरकार का पुतला दहन करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता का इस तरह से दबाव बनाना सही नहीं है

यह भी पढ़ें -  टिहरी में हुआ बड़ा हादसा : खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News