Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

जन आर्शीवाद यात्रा के नाम पर अपने कृत्यों का पश्चाताप कर रही भाजपा:मनोज

अल्मोड़ा। कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन आर्शीवाद यात्रा के नाम पर अपने कृत्यों का पश्चाताप कर रही है। लेकिन जनता अब भारतीय जनता पार्टी और इनके नेताओं को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कोविड काल में सरकार की भारी अव्यस्थाओं के चलते हजारों लोगों ने अपने परिजनों को खोया है। इस सरकार की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते बेहतर ईलाज ना मिलने के कारण,अस्पतालों में बैड ना मिलने के कारण, लोगों को वेंटिलेटर ना मिलने के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

श्री तिवारी ने कहा कि आक्सीजन की कमी से लोग मरते रहे। और भाजपा की यह निकम्मी सरकार लोगों को सांसे तक देने में नाकाम रही।उन्होंने कहा कि क्या भाजपा उन हजारों बेगुनाह लोगों की मौतों को भूल गयी है जो बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए ये जन आर्शीवाद यात्रा निकाल रही है। तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने स्वयं तो विकास के नाम पर इस प्रदेश को तीन तीन मुख्यमंत्री देकर ठगने का काम किया ही।इसके साथ ही साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में विगत कांंग्रेस सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को भी रोकने का काम किया। तिवारी ने कहा कि जितना पैसा भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री इस जन आर्शीवाद यात्रा में लगा रहे हैं बेहतर होता उस पैसे का प्रयोग उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में खर्च करते। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस सरकार में अल्मोड़ा में बने मेडिकल कालेज को भाजपा की यह सरकार विगत साढ़े चार वर्षों में भी संचालित नहीं करवा पाई और भाजपा के नेता बात करते हैं उत्तराखंड में एम्स निर्माण की।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा

श्री तिवारी ने कहा कि कांंग्रेस सरकार में बना फूड क्राफ्ट इन्स्टीट्यूट आज भाजपा सरकार की बदौलत सफेद हाथी सिद्ब हो रहा है। कांंग्रेस सरकार में स्वीकृत साईंस सिटी पार्क जैसी महत्वपूर्ण योजना इस सरकार की बदौलत ठन्डे बस्ते के ढेर में पड़ी है। तिवारी ने कहा कि कांंग्रेस सरकार में अथक प्रयासों से टाटिक में हैलीपैड का निर्माण करवाया गया परन्तु आज भी मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर टाटिक हैलीपैड में नहीं उतरा जो कि सिद्व करता है कि भाजपा सरकार अल्मोड़ा से हैलीकॉप्टर सेवा प्रारम्भ करने के मूड में ही नहीं है। पूर्व विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में इस सरकार ने अल्मोड़ा को काफी पीछे धकेलने का कार्य किया है। प्राधिकरण जैसे गंभीर विषय में जब इस सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री और अधिकारी अलग अलग बात करते हैं तो इससे स्पष्ट हो जाता है कि जनहित के मुद्दों में यह सरकार कतई गंभीर नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जन आर्शीवाद यात्रा के माध्यम से अब जनता को बेवकूफ नहीं बना सकती। क्योंकि भाजपा की सरकार ने जनता को पिछले साढ़े चार सालों में केवल महंगाई का,बेरोजगारी का,लचर स्वास्थ्य सेवाओं का आर्शीवाद दिया है जिसे जनता कभी नहीं भूल सकती।बेतहाशा महंगाई बढ़ा कर भाजपा की इस सरकार ने मध्यमवर्गीय और गरीब जनता की थाली से निवाला छीनने का काम किया है। श्री तिवारी ने कहा कि कोरोनाकाल में लोग अपने घरों को जाने के लिए भूखे प्यासे कई दिन तक चलते रहे,लाखों लोगों के रोजगार चले गये।बजाय उन लोगों को पुनः रोजगार उपलब्ध कराने के ये भाजपा सरकार और इसके नेता जन आर्शीवाद यात्राओं में मस्त हैं।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान

श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार के दिन अब हवा हुए।इनके द्वारा विगत साढ़े चार वर्षों में जनता को जितना परेशान किया गया है उसका प्रतिफल जनता इस भाजपा सरकार को आने वालें चुनावों में देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा दौरे को पूरी तरह निराशाजनक करार दिया और कहा कि मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के लिए ऐसी कोई भी बड़ी घोषणा नही की जिसका लाभ स्पष्ट तौर पर जनता को मिल सके।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News