Connect with us

Uncategorized

आरोपियों की निशानदेही से बरामद हुआ प्रॉपर्टी डीलर का शव, इस वजह से उतारा था मौत के घाट

सोनाली नदी की ढांग से बरामद हुआ लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव

देहरादून के डोईवाला निवासी लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव सोलानी नदी की ढांग से बरामद कर लिया है. बता दें प्रॉपर्टी डीलर बाइक में सवार होकर अपने काम के चलते खानपुर आए थे.

लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव बरामद

पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर राम शंकर का शव खानपुर थाना क्षेत्र के जोग्गा वाला गांव के पास सोलानी नदी की ढांग से बरामद किया. बता दें राम शंकर लक्सर के खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था. जो बीती 8 दिसंम्बर से लापता चल रहे थे. जिसके बाद उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी खानपुर थाने में दर्ज कराई थी. वहीं खानपुर थाना पुलिस ने राम शंकर की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव बरामद कर लिया है.

इस वजह से उतारा था मौत के घाट

मामले को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपी रोबिन और अक्षय खानपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी खादर गांव के निवासी हैं. आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर रामशंकर से लुट का प्रयास किया था. आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से मृतक का शव गड्ढा खोदकर रेत में दबा दिया था. बता दें अन्य आरोपी अंकित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

More in Uncategorized

Trending News