Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

द्वाराहाट में मनाई स्व0 विपिन चंद्र त्रिपाठी की पुण्यतिथि।

त्रिमूर्ति चौक पर किया प्रतिमा पर माल्यार्पण।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
स्थान- रानीखेत/द्वाराहाट

    एंकर- विकासखण्ड द्वाराहाट नगर में उत्तराखंड क्रांति दल के थिंक टैंक रहे द्वाराहाट विधानसभा के पूर्व विधायक स्व0 विपिन चंद्र त्रिपाठी की 19 पुण्यतिथि बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट के पास बना शहीद स्थल पर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं के साथ साथ दलों के लोग और स्थानीय महिलाएं पुरुष शहीद स्थल पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। उसके पश्चात गोचर के घटगाड तिराहे से त्रिमूर्ति चौक तक पथ संचलन कर जनगीत गाते हुवे पहुंचे। त्रिमूर्ति चौक पर पहुंचकर स्व विपिन चंद्र त्रिपाठी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण किया।

सभा को संबोधित करते हुवे स्व विपिन चंद्र त्रिपाठी के सुपुत्र पूर्व विधायक द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि विपिन त्रिपाठी के बताए मार्गों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज देश में धर्म की आड़ में राजनीति की जा रही है, जोकि गलत है। विपिन त्रिपाठी ने एक सपना देखा था। उत्तराखंड को ऐसा प्रदेश बनाने की जोकि पूरे देश में मादक बन सकता। यहां के जल, जंगल, जमीन पर यहां के लोगो का स्वामित्व होना बाहरी पूंजीपतियों को यहां की जमीन भी बेचना। उत्तराखंड की धरती पर अनेक वीर क्रांतिकारियों ने जन्म लिया मगर आज चंद नेताओं ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है।यहां के नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं कोई नीति युवाओं को रोजगार की नही दे पा रही। आवारा पशुवों, बंदरों ने किसानों की कमर तोड दी है। महंगाई लगातार बढती जा रही है। स्व विपिन चंद्र त्रिपाठी की सोच यहां के लघु कुटीर उद्योगों को आगे बढ़ाने से लेकर पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी को पहाड़ के काम में लाने की थी। हमे उनके इस संकल्प को आगे बढ़ाना होगा तभी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें -  नहीं थम रहा गुलदार का आतंक ! अब यहां घर के आंगन से उठा ले गया बच्चे को, अस्पताल में भर्ती

कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News