Connect with us

उत्तर प्रदेश

जादूगर ओपी शर्मा का निधन, कानपुर में ली अंतिम सांस

कानपुर। मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार देर रात 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमित थे। लंबे समय से कानपुर के फार्च्यून अस्पताल में भर्ती थे। उनका डायलिसिस भी चल रहा था। ओपी शर्मा ने अपनी जादू की कला से देश-विदेश में बड़ा नाम कमाया था। योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओपी शर्मा के निधन पर शोक जताया है।

सीएम योगी ने एक ट्वीट में लिखा, ”अपनी नायाब कला के द्वारा दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रहे प्रख्यात जादूगर ओ.पी. शर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके शोकाकुल परिजनों एवं असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!”घर का नाम रखा था भूत बंगला ओपी शर्मा ने अपना आवास कानपुर दक्षिण के बर्रा-2 में बनवाया था। उन्होंने अपने घर का नाम भूत बंगला रखा था।

इतना ही नहीं उनके घर के मेन गेट पर भूतों की आकृति भी बनी हुई है। कानपुर दक्षिण के बदला क्षेत्र में उनका बंगला काफी चर्चित है। राजनीति में भी अजमाया था हाथ ओपी शर्मा ने 2002 में राजनीति में भी हाथ अजमाया था। उन्होंने गोविंद नगर विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान वह जादू दिखाकर वोट मांगते नजर आए थे। उनकी वोट मांगने के अंदाज से चुनावी सभाओं में भीड़ तो खूब जुटी, लेकिन वोट नहीं जुटा पाए।

शहंशाह ए जादू से सम्मानित जादू की कला में पारंगत ओपी शर्मा ने मेरठ में 2014 के बाद अब 2022 में शो किए। सीनियर ओपी शर्मा को इंडियन मैजिक मीडिया सर्किल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवॉर्ड 2021 से नवाजा। उन्हें शहंशाह ए जादू की उपाधि दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News